CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट (CUET) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। जारी होने के बाद, छात्र अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CUET एडमिट कार्ड आज 18 मई को ही रिलीज़ कर दिए जाएंगे। इसके लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
एनटीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 16.85 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या में 50% से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि पुरुष उम्मीदवारों की संख्या में 34% की वृद्धि हुई है। वहीं, इस साल भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 2022 में यह संख्या 90 थी, लेकिन 2023 में यह बढ़कर 242 हो गई।
CUET UG Admit Card 2023 Direct Link
एग्जाम डेट्स
CUET UG 2023 परीक्षा 21 मई से 31 मई, 2023 तक CBT (कंप्यूटर आधारित मोड) में पूरे भारत और भारत के बाहर 24 शहरों में आयोजित की जाएगी. NTA ने हाल ही में जानकारी दी है कि कुछ शहरों में, रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए CUET (UG) – 2023 परीक्षा को 01 और 02 जून 2023 के साथ-साथ 05 और 06 जून 2023 तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, 07 और 08 जून 2023 के बफर दिन या रिजर्व डे के तौर पर भी रखा जा रहा है।
CUET UG Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध सीयूईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
- अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines