CUET Admit Card 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड आज हो सकते है जारी, यहां सबसे पहले कर पाएंगे डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट (CUET) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। जारी होने के बाद, छात्र अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CUET एडमिट कार्ड आज 18 मई को ही रिलीज़ कर दिए जाएंगे। इसके लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
एनटीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 16.85 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या में 50% से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि पुरुष उम्मीदवारों की संख्या में 34% की वृद्धि हुई है। वहीं, इस साल भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 2022 में यह संख्या 90 थी, लेकिन 2023 में यह बढ़कर 242 हो गई।
CUET UG 2023 परीक्षा 21 मई से 31 मई, 2023 तक CBT (कंप्यूटर आधारित मोड) में पूरे भारत और भारत के बाहर 24 शहरों में आयोजित की जाएगी. NTA ने हाल ही में जानकारी दी है कि कुछ शहरों में, रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए CUET (UG) – 2023 परीक्षा को 01 और 02 जून 2023 के साथ-साथ 05 और 06 जून 2023 तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, 07 और 08 जून 2023 के बफर दिन या रिजर्व डे के तौर पर भी रखा जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: