Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
CUET UG 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC ने सीयूईटी यूजी 2023 (CUET UG 2023 Exam Date) परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। यूजी कोर्सेज के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 21 मई, 2023 से शुरू होगा। उम्मीदवार नीचे आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
Application process for #CUET-UG 2023 is likely to be started in the first week of February 2023.
The examination will be conducted between the 21st and 31st of May 2023.
For more details: https://t.co/EZODSmfRBQ@PMOIndia @EduMinOfIndia @PIB_India @ani_digital @PTI_News pic.twitter.com/ZD4fDx7cyg— UGC INDIA (@ugc_india) December 21, 2022
सीयूईटी यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी 2023 के पहले सप्ताह से शुरू होगा। स्नातक कार्यक्रमों के लिए परीक्षा 21 से 31 मई, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।
इसी तरह सीयूईटी पीजी परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। परीक्षा जून 2023 के पहले/दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी और उसी के अस्थायी कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह एनटीए द्वारा की जाएगी।
परीक्षा का माध्यम 13 भाषाओं- असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होगा। परीक्षा देश के 1000 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिनमें से प्रत्येक दिन 450-500 परीक्षा केंद्रों का उपयोग परीक्षा के लिए किया जाएगा।
विषयों की संख्या और प्रश्न पत्रों के पैटर्न समान रहेंगे। एक उम्मीदवार एक/दो भाषा और सामान्य परीक्षा के अलावा 6 डोमेन विषय दे सकता है।
नोटिस के अनुसार, सीयूईटी यूजी के परिणाम जून 2023 के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे और सीयूईटी पीजी परिणाम जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त, 2023 से शुरू होने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।