CTET Result 2026: सीटीईटी के परीक्षा परिणाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिये हैं. परीक्षार्थी ctet.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के जारी होने की संभावना तारीख मार्च के अंत में बताई गई थी और 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को सीटीईटी के परिणाम की घोषणा कर दी गई है. सीटीईटी परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च में कराया गया था.

कैसे चेक करें रिजल्ट? (How to Check CTET Result 2026)

  • परीक्षार्थी कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
  • सबसे पहले रिजल्ट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होम पेट पर लेटेस्ट न्यूज में जाएं. इसमें CTET FEB 2026 Result पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन पर क्लिक करें.
  • आपका सीटीईटी का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. स्कोरकार्ड देखें और इसे डाउनलोड करें.

पास होने के लिए कटऑफ

सीबीएसई ने सीटीईटी की परीक्षा का आयोजन 7, 8 फरवरी और 1 मार्च को कराया था. इसकी 12 मार्च को इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी. इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को निर्धारित अंक प्राप्त करना जरूरी है. सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 को क्वालीफाई करने के लिए सामान्य यानी General/ UR के लिए 60 फीसदी अंक लाना जरूरी है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के परीक्षार्थियों के लिए 55 फीसदी अंक निर्धारित किये गए हैं. पेपर 1 को पास कर अभ्यर्थी कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए क्वालीफाई हो जाते हैं. पेपर 2 को पास कर छात्र कक्षा 6 से लेकर 8 तक पढ़ाने के क्वालीफाई हो जाते हैं. पेपर को पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को 150 में से 90 अंक लाने हैं. ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के छात्रों को 82 अंक प्राप्त करने हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें - UPPSC का रिजल्ट जारी, टॉपर बनी नेहा पांचाल, जानें कैसे चेक करें परिणाम