CTET Exam 2023 Result Declared: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2023 के परिणाम उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए गए हैं। नवीनतम आधिकारिक विवरण के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार,25 सितंबर को सीबीएसई सीटीईटी परिणाम 2023 की घोषणा की। ctet.nic.in से परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और प्रत्येक विषय में अपने अंक देख सकते हैं।
4 लाख उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा
लगभग 4 लाख उम्मीदवारों ने सीटीईटी 2023 की परीक्षा पास की हैं, जिससे प्रतिशत 13.77 (पेपर 1 के लिए 24.61%) हो गया है। जिसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सीटीईटी प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जो उम्मीदवार अगस्त 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। CTETकी आंसर की 16 सितंबर, 2023 को उपलब्ध कराई गई थी। CTET परीक्षा दो अलग-अलग पेपरों में आयोजित की जाती है।
पेपर में न्यूनतम अंक
CTET में योग्यता प्राप्त करने के लिए,उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। CTET एक राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त परीक्षा है। परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। पहले पेपर में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए और द्सरे पेपर में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए आवेदन किया जाता है।
वेबसाइट पर स्कोरकार्ड देखने का तरीका
1: सीटीईटी वेबसाइट यानी ctet.nic.in खोलें।
2: होमपेज पर फ्लैश हो रहे CTET अगस्त रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
3: अपना रोल/पंजीकरण नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
4: अपना CTET पेपर 1 स्कोर या CTET पेपर 2 स्कोर जांचें।
5: स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines