हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CTET Result 2023 Declared: सीटीईटी दिसंबर का परिणाम घोषित, डिजीलॉकर के जरिए इस तरह मिलेगी मार्कशीट

विज्ञापन
CBSE CTET Result 2023

CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर के परिणाम सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार डिजीलॉकर का उपयोग करके भी अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबरों का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी परिणाम देख सकते हैं।

CTET Result Direct Link

9.5 लाख हुए क्वालीफाई हुए उम्मीदवार

इस बार 9.5 लाख से ज्यादा (9,55,869) उम्मीदवारों ने पेपर-1 और पेपर-2 एग्जाम क्वालीफाई किया है।सीटेट दिसंबर 2022 पेपर-I में 17,04,282 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 14,22,959 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए और इनमें 5,79,844 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। इसी तरह पेपर-II के लिए 15,39,464 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 12,76,071 उपस्थित हुए और 3,76,025 क्वालीफाई हुए हैं।

विज्ञापन

इस तरह से मिलेगी मार्कशीट

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “उम्मीदवारों की मार्कशीट और क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट भी जल्द ही डिजिलॉकर पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार सीटीईटी दिसंबर-2022 के अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE CTET Result 2022: डिजिलॉकर पर ऐसे मिलेगी मार्कशीट

  • Digilocker की आधिकारिक साइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आपका सीबीएसई सीटीईटी परिणाम 2022 स्क्रीन पर जारी होगा।
  • रिजल्ट पर क्लिक करें और मार्कशीट उपलब्ध हो जाएगी।
  • मार्कशीट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़िए –CTET 2023 Result: सीटीईटी का रिजल्ट जारी, 9.5 लाख उम्मीदवार हुए पास, यहां देखें कट-ऑफ

विज्ञापन

How to Check CTET Result 2023: ऐसे चेक करें सीटेट रिजल्ट

  • सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, लेटेस्ट नोटिफिकेशन में ‘CTET Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर सीटेट रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
  • आगे के लिए सीटेट रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

इतने प्रतिशत लाने थे अंक

बता दें कि इस साल सीटेट 2022 परीक्षा में लगभग साढ़े 32 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। सीटेट क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स लाने जरूरी होते हैं। एसएससी, एसटी व ओबीसी कैटेगरी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 55 प्रतिशत है।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola