CTET 2023 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 सेशन का परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद ctet.nic.in पर अपना सीटीईटी स्कोर चेक कर सकते हैं।
कल जारी हो सकता है सीटीईटी का रिजल्ट
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह कहा गया है कि सीटीईटी 2023 परिणाम कल तक घोषित किया जा सकता है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि रिजल्ट अगले महीने यानी मार्च में जारी किया जा सकता है। सीटीईटी परिणाम जारी करने की तारीख और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ऐसे में उम्मीदवार दिसंबर 2022 सीटीईटी रिजल्ट के संबंध में आधिकारिक जानकारी के लिए परीक्षा पोर्टल, ctet.nic.in पर पोस्ट किए जाने वाले अपडेट पर नजर रखें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। इसकी आंसर की 14 फरवरी 2023 को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2023 थी।
CTET Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
- सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
पासिंग मार्क्स
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पासिंग मार्क्स हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग है। अगर आप जनरल कैटेगरी के हैं, तो आपको सीटीईटी के लिए 60 फीसदी अंक लाने अनिवार्य होंगे। नंबरों की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक आने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 150 में से 82 अंक लाने चाहिए।
और पढ़िए –MP board Exam 2023: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा कल से होगी शुरू, स्टूडेंट्स जान लें कुछ जरूरी बातें
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
13 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines