CGBSE 2023 Admit Card: छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

CGBSE 2023 10th, 12th admit card Released
Edited By Niharika Gupta

CGBSE 2023 10th, 12th admit card Released
CGBSE 2023 10th, 12th admit card 2023: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा CGBSE 10 वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च 2023 के बीच होगी।
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि सीजीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 एक अनिवार्य दस्तावेज है। दसवीं, बारहवीं की परीक्षा में उन्हें बिना हॉल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, सभी परीक्षार्थियों को एग्जाम से जुड़े सभी नियमों का पालन करना आवश्यक है, जो ऐसा नहीं करता है उन्हें परीक्षा में अनुमति नहीं दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: