CTET Result 2023 declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर के परिणाम सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार डिजीलॉकर का उपयोग करके भी अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।
सीबीएसई सीटीईटी का परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबरों का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी परिणाम देख सकते हैं।
9.5 लाख हुए क्वालीफाई हुए उम्मीदवार
इस बार 9.5 लाख से ज्यादा (9,55,869) उम्मीदवारों ने पेपर-1 और पेपर-2 एग्जाम क्वालीफाई किया है।सीटेट दिसंबर 2022 पेपर-I में 17,04,282 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 14,22,959 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए और इनमें 5,79,844 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। इसी तरह पेपर-II के लिए 15,39,464 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 12,76,071 उपस्थित हुए और 3,76,025 क्वालीफाई हुए हैं।ॉ
How to Check CTET Result 2023: ऐसे चेक करें सीटेट रिजल्ट
- सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, लेटेस्ट नोटिफिकेशन में ‘CTET Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- स्क्रीन पर सीटेट रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
- इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
- आगे के लिए सीटेट रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
इतने प्रतिशत लाने थे अंक
बता दें कि इस साल सीटेट 2022 परीक्षा में लगभग साढ़े 32 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। सीटेट क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स लाने जरूरी होते हैं। एसएससी, एसटी व ओबीसी कैटेगरी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 55 प्रतिशत है।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। उसी के लिए आंसर-की सीबीएसई द्वारा 14 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। चुनौतियों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2023 तक थी।
संबंधित खबरें
घोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
38 mins agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
8 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines