Niharika Gupta
Read More
CTET Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 18 अगस्त, 2023 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2023) परीक्षा का एडमिट जारी करेगा। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET परीक्षा 20 अगस्त 2023 को OMR आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदकों के प्रवेश पत्र, उन्हें अलॉटेड एग्जाम सिटी के डिटेल्स के साथ 18 अगस्त को उपलब्ध होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- शिफ्ट 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 में 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सीटीईटी के लिए दो पेपर होंगे। इसमें पेपर I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं और पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं। वहीं उम्मीदवार जो दोनों लेवलों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं, उसे दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) में उपस्थित होना होगा।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 150 में से न्यूनतम 90 अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 150 में से न्यूनतम 82.5 अंक चाहिए। CTET परीक्षा 3 घंटे की परीक्षा है जिसमें प्रत्येक 1 अंक के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं। विभिन्न कक्षाओं को पढ़ाने में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे पेपर 1 और पेपर 2 में विभाजित किया गया है। दोनों पेपर 150 अंकों के होते हैं, जिससे कुल परीक्षा अंक 300 हो जाते हैं। पासिंग क्राइटेरिया सामान्य वर्ग के लिए 60% और आरक्षित श्रेणियों के लिए 55% निर्धारित किए गए हैं। सफल उम्मीदवारों को CTET प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है, जो जीवन भर वैध रहता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।