CSIR UGC NET Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022-जून 2023 परिणाम की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप (LS) के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
एनटीए ने देश भर के 425 शहरों में 544 केंद्रों पर 5 विषयों में 06, 07 और 08 जून, 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 आयोजित किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपनी योग्यता स्थिति को चेक कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए कुल 2,74,027 उम्मीदवार पंजीकृत थे। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 1,99,890 परीक्षा में उपस्थित हुए।
सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक
CSIR UGC NET Result 2023: ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर कैंडिडेट्स एक्टिविटी टैब पर क्लिक करें।
- अब ‘CSIR UGC NET December 2022-June 2023 scorecard’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
- आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
बता दें कि इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार, 25 जुलाई 2023 को यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी किया था। जो उम्मीदवार यूजीसी नेशनल टेस्ट (UGC NET) की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर रिजल्ट (UGC NET Result) चेक कर सकते हैं। एनटीए ने रिजल्ट के साथ यूजीसी नेट की फाइनल आंसर-की भी जारी की है।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines