CSIR UGC NET Result 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

CSIR UGC NET Result 2023
Edited By Niharika Gupta

CSIR UGC NET Result 2023
CSIR UGC NET Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022-जून 2023 परिणाम की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप (LS) के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
एनटीए ने देश भर के 425 शहरों में 544 केंद्रों पर 5 विषयों में 06, 07 और 08 जून, 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 आयोजित किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपनी योग्यता स्थिति को चेक कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए कुल 2,74,027 उम्मीदवार पंजीकृत थे। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 1,99,890 परीक्षा में उपस्थित हुए।
बता दें कि इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार, 25 जुलाई 2023 को यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी किया था। जो उम्मीदवार यूजीसी नेशनल टेस्ट (UGC NET) की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर रिजल्ट (UGC NET Result) चेक कर सकते हैं। एनटीए ने रिजल्ट के साथ यूजीसी नेट की फाइनल आंसर-की भी जारी की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: