Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
CSIR UGC NET Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च(CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है।
जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की 2023 चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसका पीडीएफ एक क्लिक में देख सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 साइकिल के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून, 7 जून और 8 जून 2023 को ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 14 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 16 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर आंसर-की की लिंक पर क्लिक करें।
– अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CSIR UGC NET Final Answer Key 2023: आंसर-की की डायरेक्ट लिंक
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।