Niharika Gupta
Read More
CSIR UGC NET Answer Key 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार जो संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीएसआईआर की आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा 16 सितंबर से 18 सितंबर, 2022 तक देश भर के 166 शहरों में स्थित 338 परीक्षा केंद्रों में 2,21,746 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। आंसर-की चुनौती की अवधि 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर 2022 तक है। आपत्तियां उठाने के लिए भुगतान की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर, 2022 तक है।
सीएसआईआर यूजीसी नेटआंसर-की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
उम्मीदवार, जो किसी भी आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क के रूप में चुनौती दी गई प्रति प्रश्न ₹200/- के शुल्क का भुगतान करके इसे चुनौती दे सकते हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।