हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CSIR NET June 2026 का रिजल्ट जारी, कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड? यहां क्लिक करें डायरेक्ट लिंक

सीएसआईआर नेट जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, अगर आपको अपना स्कोरकार्ड डाइनलोड करना है, तो हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं. इस एग्जाम में लाखों कैंडिडेट्स शामिल हुए थे.

विज्ञापन
AI Generated Image

CSIR NET June 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 29 अगस्त को जॉइंट CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा के स्कोर जारी कर दिए हैं. ये परीक्षा 17 और 18 जुलाई को भारत के 224 शहरों में 1,87,739 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी. कुल 1,50,057 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.

इस एग्जाम में 5 सब्जेक्ट शामिल थे, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज. परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब CSIR-UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर और लॉग इन करके अपने स्कोर देख सकते हैं. वो भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं.

CSIR UGC NET जून 2026: परीक्षा और कैंडिडेट्स की जानकारी

एनटीए की प्रेस रिलीज के मुताबिक जून 2026 की परीक्षा के लिए 1,87,739 कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 1,50,057 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए.

विज्ञापन

जेंडर के आधार पर कैंडिडेट्स की डिटेल

फीमेल कैंडिडेट्स: 1,11,274 ने रजिस्ट्रेशन कराया; 90,380 शामिल हुईं
पुरुष उम्मीदवार: 76,463 ने रजिस्ट्रेशन कराया; 59,675 शामिल हुए
थर्ड जेंडर: 2 ने रजिस्ट्रेशन कराया; 2 शामिल हुए
टोटल: 1,87,739 ने रजिस्ट्रेशन कराया; 1,50,057 शामिल हुए

सब्जेक्ट के आधार पर कैंडिडेट्स की डिटेल

लाइफ साइंसेज: 83,546 ने रजिस्ट्रेशन कराया; 67,650 शामिल हुए
मैथमेटिकल साइंसेज: 31,574 ने रजिस्ट्रेशन कराया; 24,964 शामिल हुए
फिजिकल साइंसेज: 27,791 ने रजिस्ट्रेशन कराया; 21,810 शामिल हुए
केमिकल साइंसेज: 38,740 ने रजिस्ट्रेशन कराया; 30,885 शामिल हुए
अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लैनेटरी साइंसेज: 6,088 ने रजिस्ट्रेशन कराया; 4,748 शामिल हुए

विज्ञापन

CSIR UGC NET जून 2026 का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट्स अपने स्कोर देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:-

CSIR-UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
CSIR-UGC NET जून 2026 स्कोरकार्ड/रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
जरूरी लॉगिन जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
CSIR UGC NET जून 2026 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से देखें.
फ्यूचर के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola