CSEET November Result: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने नवंबर 2025 सत्र के लिए कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं. बता दें कि ये परीक्षा 8 और 10 नवंबर, 2025 को देशभर में आयोजित हुई थी. ICSI की ऑनलाइन सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम आज 20 नवंबर 2025 को दोपहर 02.00 बजे घोषित किया गया है.
रिजल्ट आईसीएसआई की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे उम्मीदवार परिणाम एवं ई-मार्क्स विवरण भी डाउनलोड कर सकते हैं. सीएसईईटी परिणाम में विषयवार विवरण, योग्यता स्थिति और संस्थान द्वारा जारी किए गए अतिरिक्त निर्देश शामिल होंगे. संस्थान ने कहा है कि स्कोरकार्ड की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी.
बता दें कि नवंबर 2025 CSEET परीक्षा में 78.40% उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है.
रिजल्ट जारी होने के साथ ब्रेकअप जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही संस्थान की ओर से सभी कैंडिडेट्स का इंडिविजुअल विषय के अनुसार ब्रेकअप जारी हो गया है. छात्र इससे सभी विषयों में प्राप्त अंकों की जानकारी अलग अलग प्राप्त कर सकते हैं. नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को यूनिक आईडी नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.
CSEET की अगली परीक्षा जनवरी में होगी आयोजित
सीएसईईटी (CSEET) की अगली परीक्षा 10 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. सीएसईईटी जनवरी 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदक 15 दिसंबर, 2025 तक icsi.edu पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.
रिजल्ट घोषित होने के बाद इंदौर चैप्टर के चेयरमैन सीएस अमित कुमार बारंगे ने सभी सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
पास होने के लिए छात्रों को लाने होते हैं कितने नंबर?
प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने वाले और कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सीएसईईटी नवंबर 2025 के परिणाम में उत्तीर्ण घोषित किया जाता है. योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सीएस कार्यकारी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करने के पात्र होंगे.
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
20 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
9 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines