CSEET November Result: सीएसईईटी की नवंबर सत्र की परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

CSEET November Result: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने नवंबर 2025 सत्र के लिए कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं.  बता दें कि ये परीक्षा 8 और 10 नवंबर, 2025 को देशभर में आयोजित हुई थी.

CSEET November Result

CSEET November Result: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने नवंबर 2025 सत्र के लिए कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं.  बता दें कि ये परीक्षा 8 और 10 नवंबर, 2025 को देशभर में आयोजित हुई थी. ICSI की ऑनलाइन सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम आज 20 नवंबर 2025 को दोपहर 02.00 बजे घोषित किया गया है.

रिजल्ट आईसीएसआई की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे उम्मीदवार परिणाम एवं ई-मार्क्‍स विवरण भी डाउनलोड कर सकते हैं. सीएसईईटी परिणाम में विषयवार विवरण, योग्यता स्थिति और संस्थान द्वारा जारी किए गए अतिरिक्त निर्देश शामिल होंगे. संस्थान ने कहा है कि स्कोरकार्ड की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी.
बता दें कि नवंबर 2025 CSEET परीक्षा में 78.40% उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है.

रिजल्ट जारी होने के साथ ब्रेकअप जारी

रिजल्ट जारी होने के साथ ही संस्थान की ओर से सभी कैंडिडेट्स का इंडिविजुअल विषय के अनुसार ब्रेकअप जारी हो गया है. छात्र इससे सभी विषयों में प्राप्त अंकों की जानकारी अलग अलग प्राप्त कर सकते हैं. नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को यूनिक आईडी नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.

CSEET की अगली परीक्षा जनवरी में होगी आयोजित

सीएसईईटी (CSEET) की अगली परीक्षा 10 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. सीएसईईटी जनवरी 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदक 15 दिसंबर, 2025 तक icsi.edu पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.

रिजल्ट घोषित होने के बाद इंदौर चैप्टर के चेयरमैन सीएस अमित कुमार बारंगे ने सभी सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

पास होने के लिए छात्रों को लाने होते हैं कितने नंबर?

प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने वाले और कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सीएसईईटी नवंबर 2025 के परिणाम में उत्तीर्ण घोषित किया जाता है. योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सीएस कार्यकारी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करने के पात्र होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ