CSAB Counselling 2022: राउंड 2 एनईयूटी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Edited By Niharika Gupta

csab counselling 2022
Edited By Niharika Gupta

csab counselling 2022
CSAB round 2 NEUT seat allotment result: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) ने उत्तर पूर्वी राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों (NEUT) 2022 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- csab.nic.in के माध्यम से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें CSAB NEUT 2022 सीट अलॉटमेंट का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को अपने जेईई मेन आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए NEUT राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया गया है।
CSAB 2022 NEUT राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग 12 नवंबर से 15 नवंबर तक होगी। जिन उम्मीदवारों को पहली बार सीट अलॉट की गई है, उन्हें 3,000 रुपये के सीट प्रोसेसिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को अनंतिम प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलॉटेड संस्थान में अंतिम प्रवेश के लिए आगे बढ़ना होगा।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: