COMEDK UGET 2023: यूजीईटी के स्कोरकार्ड कल होगा जारी, यहां चेक करें आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया
Edited By Niharika Gupta

COMEDK UGET 2023
Edited By Niharika Gupta

COMEDK UGET 2023
COMEDK UGET 2023: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) कल 10 जून को COMEDK UGET 2023 स्कोरकार्ड की घोषणा करेगा। जो उम्मीदवार COMDEK UGET 2023 परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट comedk.org से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीईटी प्रवेश परीक्षा 28 मई को आयोजित की गई थी। कॉमेडके यूजीईटी की प्रोविशनल आंसर-की 30 मई को जारी की गई थी। प्रवेश परीक्षा की फाइनल आंसर-की 6 जून को जारी की गई थी।
यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि कॉमेडके यूजीईटी 2023 के लिए क्वालीफाई प्राप्त करने वाले आवेदकों को भविष्य की चयन प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। UGET काउंसलिंग में प्रमुख रूप से दस्तावेज़ सत्यापन, पंजीकरण, सीट का आवंटन, पसंद भरना और आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करना शामिल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: