COMDET UGET 2023: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) 15 फरवरी से COMEDK प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- comedk.org पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।
COMEDK UGET 2023 ऐसाम डेट
COMDET UGET 2023 टेस्ट एडमिशन टिकट (TAT) 18 मई को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। सीओएमईडीके यूजीईटी और यूनी-गेज ई 2023 प्रवेश परीक्षा रविवार, 28 मई को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आंसर-की 30 मई को जारी की जाएंगी और उम्मीदवार 1 जून तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। फाइनल आंसर-की 6 जून को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 10 जून को स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2023: ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
- COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट www.comedk.org पर जाएं।
- उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, “इंजीनियरिंग एप्लिकेशन के लिए रजिस्टर/लॉगिन करने के लिए यहां क्लिक करें।”
- एक नयी विंडो खुलेगी।
- अब REGISTER/LOGIN ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवारों को पहले “नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन” विकल्प पर क्लिक करके आवेदन करना होगा।
- अब पंजीकरण विवरण दर्ज करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरा करें।
- उम्मीदवारों को स्कैन किए गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता है।
- आवेदन पत्र के लिए अपेक्षित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
और पढ़िए –NEET PG 2023: नीट पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल होगी बंद, इन डिटेल्स को जरूर करें चेक
कर्नाटक प्रोफेशनल कॉलेज फाउंडेशन ने कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (सीओएमईडीके) का गठन किया। सीओएमईडीके 16 मेडिकल कॉलेजों, 24 डेंटल कॉलेजों और लगभग 190 इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेवाएं दे रहा है। COMEDK 2004-05 में अपनी स्थापना के बाद से, सदस्य संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए वार्षिक प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
15 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines