इस राज्य में कल कॉलेज रहेंगे बंद! ABVP ने सरकार के खिलाफ क्यों खोला मोर्चा, जानें पूरा मामला
Telangana College Closed: तेलंगाना में फीस रीइंबर्समेंट की देरी से लाखों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ABVP के आंदोलन से सरकार पर दबाव बढ़ गया है. उम्मीद है कि सरकार जल्द ही बकाया राशि जारी कर छात्रों की परेशानी दूर करेगी.
एबीवीपी ने फीस रीइंबर्समेंट के बकाए को लेकर 14 जुलाई को पूरे तेलंगाना में कॉलेज बंद का ऐलान किया है.
सरकारी फंड जारी न होने से राज्य के एससी, एसटी, बीसी और ओबीसी वर्ग के छात्र सबसे ज्यादा परेशान हैं.
छात्र संगठन का आरोप है कि फीस न मिलने के कारण कई कॉलेज छात्रों के जरूरी सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं.
तेलंगाना में लगभग 20 लाख गरीब और मिडल क्लास छात्र पूरी तरह से सरकारी स्कॉलरशिप पर ही निर्भर हैं.
एबीवीपी ने सरकार से छात्रों के हित में तुरंत 11,000 करोड़ रुपये का बकाया फंड जारी करने की मांग की है.
College Closed: तेलंगाना में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तेलंगाना में 14 जुलाई को राज्यव्यापी कॉलेज बंद का ऐलान किया है. संगठन का कहना है कि सरकार लंबे समय से फीस रीइंबर्समेंट की राशि नहीं दे रही है. इसके कारण एससी, एसटी, बीसी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में भारी दिक्कत हो रही है. एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि कई कॉलेज छात्रों को प्रमाण पत्र तक जारी नहीं कर रहे हैं जब तक बकाया फीस नहीं जमा हो जाती.
विज्ञापन
छात्रों की परेशानी और मांग
एबीवीपी का कहना है कि तेलंगाना में करीब 20 लाख छात्र सरकारी फीस रीइंबर्समेंट और छात्रवृत्ति योजनाओं पर निर्भर हैं. गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के छात्रों की पढ़ाई इस देरी से बुरी तरह प्रभावित हो रही है. संगठन ने सरकार से मांग की है कि लगभग 11,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि तुरंत जारी की जाए ताकि छात्रों को राहत मिल सके.
खतरे में लाखों छात्रों का भविष्य
सरकार की इस लापरवाही से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है. एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. छात्र संगठन का कहना है कि शिक्षा का अधिकार हर छात्र को मिलना चाहिए और सरकार को इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.
तेलंगाना में फीस रीइंबर्समेंट की देरी से लाखों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ABVP के आंदोलन से सरकार पर दबाव बढ़ गया है. उम्मीद है कि सरकार जल्द ही बकाया राशि जारी कर छात्रों की परेशानी दूर करेगी.