Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
CMAT 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 13 मार्च को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2023) रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी। जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे शाम 5 बजे तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क रात 11:50 बजे तक जमा किया जा सकता है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सुधार की भी विंडो दी गई है।
सफल आवेदन करने वाले स्टूडेंट अगर फॉर्म में किसी तरह का सुधार करना चाहते हैं तो इसके लिए 14 मार्च से 16 मार्च तक के लिए विंडो एक्टिव की जाएगी. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बता दें कि सीएमएटी 2023 के लिए परीक्षा की तारीख की घोषणा एनटीए द्वारा बाद में की जाएगी।
-आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं
-होमपेज पर, “कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) -2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें।
-आवेदन पत्र भरें
-सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
-फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
CMAT 2023 Registration: रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें
CMAT 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में तीन घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।