Niharika Gupta
Read More
CMAT 2023: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2023) के लिए आवेदन विंडो आज, 13 मार्च को बंद हो जाएगी। पहले आवेदन की समय सीमा 6 मार्च थी लेकिन बाद में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इसे बढ़ा दिया। इच्छुक उम्मीदवार शाम 5 बजे तक cmat.nta.nic.in पर फॉर्म जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सुधार की भी विंडो दी गई है।
सफल आवेदन करने वाले स्टूडेंट अगर फॉर्म में किसी तरह का सुधार करना चाहते हैं तो इसके लिए 14 मार्च से 16 मार्च तक के लिए विंडो एक्टिव की जाएगी. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बता दें कि सीएमएटी 2023 के लिए परीक्षा की तारीख की घोषणा एनटीए द्वारा बाद में की जाएगी।
CMAT 2023 Registration: रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें
CMAT 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में तीन घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।