CMAT Admit Card 2023: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

CMAT 2023 Admit Card

CMAT 2023 Admit Card

विज्ञापन

CMAT 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने आज, 01 मई को सीएमएटी एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीएमएटी) के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) का आयोजन 04 मई 2023 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड के जरिए दो शिफ्टों में करेगी, पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होती है। CMAT 2023 की अवधि 3 घंटे है और निर्देशों का माध्यम अंग्रेजी है।

Advertisment

NTA CMAT 2023 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘कैंडडेट एक्टिविटी’ पर जाएं और सीएमएटी 2023 हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, अपने विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आपका CMAT 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी होगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।

उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन, हॉल टिकट का एक प्रिंटआउट अन्य पूछे गए दस्तावेजों के साथ स्थल के अंदर प्रवेश करने और उपस्थिति के लिए आवश्यक होगा

CMAT के संबंध में किसी भी सहायता के लिए आवेदक NTA से 011 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ