CLAT 2023: क्लैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल तक, यहां देखें आगे की प्रोसेस

CLAT 2023

CLAT 2023

विज्ञापन

CLAT 2023 registration: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) कल, 18 नवंबर, 2022 को क्लैट 2023 (CLAT 2023) रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी। उम्मीदवार क्लैट 2023 (CLAT 2023) के लिए अपने आवेदन कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 नवंबर थी। हालांकि इसे बढ़ाकर 18 नवंबर कर दिया गया था।

उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि CLAT 2023 के लिए आवेदन शुल्क 4000/- रुपये है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) का कंसोर्टियम 18 दिसंबर, 2022 को परीक्षा आयोजित करेगा।

Advertisment

महत्वपूर्ण तिथियां

  • क्लैट आवेदन पत्र की अंतिम तिथि- 18 नवंबर, 2022
  • क्लैट एडमिट कार्ड नवंबर 2022 का अंतिम सप्ताह
  • क्लैट 2023 परीक्षा 18 दिसंबर, 2022

CLAT 2023 Application Form Direct Link

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट – www.consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘CLAT 2023 रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
  • खुद को पंजीकृत करें।
  • सिस्टम-जनरेटेड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें

130 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा

जो उम्मीदवार राष्ट्रीय स्तर की कानून प्रवेश परीक्षा सीएलएटी में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट – consortiumofnlus.ac.in से सीएलएटी पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। CLAT 2023 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2022 को देश भर के लगभग 130 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में किया जाना है। उम्मीदवारों को परीक्षा से कुछ दिन पहले CLAT एडमिट कार्ड 2023 प्राप्त होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ