CLAT 2024 registration date extended: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) ने CLAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार क्लैट 2024 एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते थे, वे अब 10 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। नीचे आवेदन करने की प्रक्रिया समेत क्लैट से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां दिए गए हैं।
CLAT 2024: रजिस्ट्रेशन के लिए कब है आखिरी तारीख?
एनएलयू ने यूजी और पीजी क्लैट 2024 ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 10 नवंबर कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा कब होगी आयोजित?
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 3 दिसंबर 2023 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। CLAT भारत में 22 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
ये भी पढ़ेंः Unknown Facts: 10 देश, जो दुनिया में सबसे पुराने, India लिस्ट में कितने नंबर पर?
CLAT 2024 registration: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CLAT 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए विवरण को दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
CLAT 2024 सिलेबस डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
आवेदन शुल्क
आपको बता दें कि, CLAT 2024 के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/एनआरआई उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर ₹4000 खर्च करने होंगे। वहीं, एससी/एसटी/बीपीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹3500 तय की गई है।
अन्य सभी जानकारी के लिए उम्मीदवार CLAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। बता दें कि, टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों का एडमिशन देश के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों में होगी। इसमें NLSIU Bengaluru, NALSAR Hyderabad, NLIU Bhopal, WBNUJS Kolkata, NLU Jodhpur जैसे अन्य विश्वविधालय शामिल हैं।
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines