हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

CLAT 2023 Result: क्लैट के परिणाम घोषित, फाइनल आंसर-की पर 26 दिसंबर से दर्ज करें शिकायतें, ये रहा प्रोसेस

विज्ञापन
CLAT 2023

CLAT 2023 Result: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) का कंसोर्टियम 26 दिसंबर (सुबह 9 बजे) और 29 दिसंबर (सुबह 9 बजे) के बीच सीएलएटी 2023 की फाइनल आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां प्राप्त करने के लिए शिकायत निवारण विंडो खोलेगा।

उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in/clat-2023 पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। कंसोर्टियम ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम के लिए CLAT 2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। क्लैट 2023 की फाइनल आंसर की गुरुवार, 22 दिसंबर को जारी की जा चुकी है।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “अंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ शिकायतें केवल उन उम्मीदवारों द्वारा की जा सकती हैं, जिन्होंने कंसोर्टियम की” अधिसूचना: प्रश्न पत्र और फाइनल आंसर-की पर आपत्तियां “18 दिसंबर, 2022 के अनुसार आपत्तियां दर्ज की हैं।”

विज्ञापन

बता दें कि उम्मीदवार CLAT 2023 की फाइनल आंसर-की के साथ-साथ CLAT 2023 के संचालन के खिलाफ अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर दावा दायर कर सकते हैं।

क्लैट यूजी, पीजी रिजल्ट 2022 लिंक

विज्ञापन

क्लैट यूजी, पीजी फाइनल आंसर-की 2022 डाउनलोड लिंक

नोटिफिकेशन लिंक

विज्ञापन

CLAT 2023 Result: शिकायत ऐसे दर्ज करें 

  • आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं
  • अपने क्लैट खाते में प्रवेश करें
  • ‘शिकायत सबमिट करें’ बटन पर क्लिक करें
  • अपनी शिकायत की प्रकृति बताएं
  • अधिकतम 1000 वर्णों में अपनी शिकायत का वर्णन करें
  • सहायक दस्तावेज अपलोड करें
  • घोषणा पत्र जमा करें
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola