CLAT 2023: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2023 (CLAT 2023) में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल कंसोर्टियम द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त 2022 से शुरू हो रहे हैं।
जो उम्मीदवार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CNLU की आधिकारिक साइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए एक क्लिक में आवेदन कर सकते हैं।
CLAT 2023 UG योग्यता
यूजी कार्यक्रम के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। CLAT 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। सामान्य / /OBC/PWD/NRI/PIO/OCI श्रेणियों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 12 में 45% अंक या इसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त करना चाहिए और एससी / एसटी श्रेणियों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 40% अंकों के साथ 12 वीं पास करना आवश्यक है।
CLAT 2023 PG योग्यता
CLAT 2022 नोटिस के अनुसार, PG रजिस्ट्रेशन के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। पीजी कोर्सेज के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सामान्य /OBC/PWD/NRI/PIO/OCI श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के मामले में न्यूनतम 50% अंकों के साथ LLB डिग्री या समकक्ष परीक्षा होनी चाहिए और संबंधित एससी/एसटी वर्ग के लिए उम्मीदवारों के मामले में 45% अंक होना चाहिए।
CLAT 2023 Registration: क्लैट 2023 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर CLAT 2023 Registration की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए आवेदन फार्म भरें।
– अब एप्लीकेशन फीस भरें।
– अब आपका एप्लीकेशन नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे सेव कर लें।
CLAT 2023 Registration: क्लैट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि कंसोर्टियम ने इस साल जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को राहत प्रदान की है। कंसोर्टियम ने इस साल काउंसलिंग की फीस घटा दी है। पहले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग फीस 50 हजार रुपए थी जो कि बेहद ज्यादा थी वहीं अब इसे 30 हजार रुपए ही कर दिया गया है। वहीं एससी एसटी व अन्य उम्मीदवारों के लिए ये 20 हजार रुपए ही है।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
11 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines