CLAT 2023 Registration: क्लैट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, इन स्टेप्स के माध्यम से करें अप्लाई

CAT 2022 Registration

CAT 2022

CLAT 2023: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2023 (CLAT 2023) में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल कंसोर्टियम द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानि 8 अगस्त 2022 से शुरू हो रहे हैं।

जो उम्मीदवार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CNLU की आधिकारिक साइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए एक क्लिक में आवेदन कर सकते हैं।

CLAT 2023 Registration: क्लैट 2023 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर CLAT 2023 Registration की लिंक पर क्लिक करें।

– उसके बाद नए आवेदन फार्म भरें।

– अब एप्लीकेशन फीस भरें।

– अब आपका एप्लीकेशन नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे सेव कर लें।

बता दें कि कंसोर्टियम ने इस साल जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को राहत प्रदान की है। कंसोर्टियम ने इस साल काउंसलिंग की फीस घटा दी है। पहले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग फीस 50 हजार रुपए थी जो कि बेहद ज्यादा थी वहीं अब इसे 30 हजार रुपए ही कर दिया गया है। वहीं एससी एसटी व अन्य उम्मीदवारों के लिए ये 20 हजार रुपए ही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ