CLAT 2023 Registration: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम ने सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए CLAT आवेदन पत्र सुधार विकल्प खोला है। ऐसे उम्मीदवार 20 नवंबर, 2022 तक अपनी परीक्षा केंद्र सेलेक्ट और उसको अपडेट कर सकते हैं और शुल्क भुगतान पूरा कर सकते हैं।
इससे पहले, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन 18 नवंबर, 2022 को समाप्त हो गया था। शुल्क भुगतान पूरा करने वाले सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल – consortiumofnlus.ac.in से जल्द ही CLAT 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CLAT 2023 आवेदन पत्र सुधार विंडो
किसी भी सुधार की आवश्यकता होने पर उम्मीदवार अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, आरक्षण विवरण और परीक्षा केंद्र सेलेक्ट और उसको अपडेट कर सकते हैं। एक बार एडिट होने के बाद, उम्मीदवारों को अंतिम जमा करने से पहले आवेदन पत्र की समीक्षा करनी चाहिए।
इन स्टेप्स से एडिट कर सकते है फॉर्म
- अपने CLAT 2023 पंजीकृत खाते में लॉगिन करें।
- “आवेदन पत्र संपादित करें” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक परिवर्तन करके आवेदन पत्र को अपडेट करें।
- आवेदन पत्र और पंजीकरण शुल्क जमा करें।
Exam Date
CLAT 2023 18 दिसंबर, 2022 को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर में 130 से अधिक परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। CLAT स्कोर का उपयोग 22 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों (NLUs) और 60 से अधिक संबद्ध लॉ स्कूलों द्वारा प्रस्तावित 5-वर्षीय एकीकृत LLB और एक वर्षीय LLM कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
हेल्पडेस्क
किसी भी सहायता के मामले में, उम्मीदवार आधिकारिक हेल्पडेस्क का उपयोग करके परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। ईमेल: clat@consortiumofnlus.ac.in फोन: 080- 47162020 (सभी कार्य सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच होंगे)
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
12 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines