CLAT 2023 Admit Card: क्लैट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

CLAT 2023
Edited By Niharika Gupta

CLAT 2023
CLAT 2023 Admit Card: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम आज 6 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। योग्य उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित होने वाली है। वहीं क्लैट परीक्षा की आंसर-की 18 दिसंबर को जारी की जाएगी और आपत्तियां 19 दिसंबर, 2022 को आमंत्रित की जाएंगी। फाइनल आंसर-की 24 दिसंबर, 2022 को जारी की जाएगी। रैंक लिस्ट दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत में 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
जो उम्मीदवार 18 दिसंबर को क्लैट 2023 के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट ले जाने की आवश्यकता होगी, क्योंकि इसके बिना उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: