CLAT 2023: क्लैट परीक्षा के एडमिट कार्ड कल इस समय होंगे जारी, इन वेबसाइट से कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

CLAT 2022 Admit Card
Edited By Niharika Gupta

CLAT 2022 Admit Card
CLAT 2023 Admit Card: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) कल कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड हैं, वे अपने हॉल टिकट CNLU आधिकारिक वेबसाइट – consortiumofnlus.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CLAT 2023 के लिए एडमिट कार्ड 6 दिसंबर को जारी किए जाएंगे और उम्मीदवारों को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) में प्रवेश के लिए अपनी प्राथमिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए कहा जाएगा।
जो उम्मीदवार 18 दिसंबर को क्लैट 2023 के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट ले जाने की आवश्यकता होगी, क्योंकि इसके बिना उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CLAT UG पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे जबकि PG पेपर में 120 ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा के बाद, एनएलयू कंसोर्टियम उसी दिन, 18 दिसंबर को फाइनल आंसर-की जारी करेगा, फाइनल आंसर-की 26 दिसंबर को निकलेगी। सीएलएटी 2023 का परिणाम, रैंक कार्ड दिसंबर के अंत तक आ जाएगा।
CLAT 2023 हॉल टिकट में किसी भी मुद्दे के लिए, वे clat@consortiumofnlus.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या 080-47162020 पर कॉल कर सकते हैं। (सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच)।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: