---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Odisha 12th Arts Result 2023: ओडिशा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कुछ देर में, यहां कर सकेंगे चेक

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) आज 8 जून, 2023 को ओडिशा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2023 शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। छात्र सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक साइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर भी नतीजे देख सकते हैं। ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2023 आर्ट्स डाउनलोड करने के लिए छात्रों को […]

---विज्ञापन---

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) आज 8 जून, 2023 को ओडिशा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2023 शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। छात्र सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक साइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर भी नतीजे देख सकते हैं। ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2023 आर्ट्स डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

इस साल, सीएचएसई ने कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 1 मार्च से और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए 2 मार्च से ओडिशा कक्षा 12वीं या एचएसई फाइनल परीक्षा आयोजित की थी। 12वीं कला की परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं। इसके साथ ही साइंस की परीक्षाएं 04 अप्रैल, 2023 को खत्म हुई थीं।

---विज्ञापन---

जानें कैसे मिलेगी मार्कशीट

ओडिशा प्लस टू कला परिणाम 2023 की घोषणा के बाद छात्रों को प्रोविजनल मार्कशीट आज उपलब्ध होगी. हालांकि, अंतिम मार्कशीट छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से बाद में प्राप्त होगी. बोर्ड जल्द ही इन तारीखों की घोषणा करेगा जब छात्र इसे स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं.

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक

  • सबसे पहले बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर, ‘CHSE Odisha 12th HSE +2 Arts result 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्ट्रीम सेलेक्ट करें और अपना रोल नंबर दर्ज करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आगे के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी सेव करके रख लें।

साइंस और कॉमर्स के नतीजे हो चुके हैं जारी

काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने हाल ही में 12वीं बोर्ड साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2023 जारी किया था। इस साल ओडिशा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 81.12% और साइंस स्ट्रीम में 84.93% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2023 12:50 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola