CEED 2023 Result: बॉम्बे कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन के परिणाम आज होंगे जारी, इस तरह जारी किए जाएंगे स्कोरकार्ड

CEED 2023 Result

CEED 2023 Result

विज्ञापन

CEED 2023 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) 2023 के नतीजे आज यानी 7 मार्च 2023 को घोषित करेगा। परिणाम CEED 2023 के प्रवेश पोर्टल – ceed.iitb.ac.in पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिणाम पोर्टल पर लॉग इन करके एग्जाम स्कोर देख सकते हैं।

सीईईडी 2023 परीक्षा 22 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। आईआईटी बॉम्बे ने पहले सीईईडी 2023 प्रश्न पत्र के साथ फाइनल आंसर-की 30 जनवरी 2023 को जारी की थी। ड्राफ्ट की 24 जनवरी 2023 को जारी की गई थी।

विज्ञापन

CEED 2023 Result: इस तरह कर पाएंगे चेक

  • CEED की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
  • सीईईडी 2023 परिणाम स्क्रीन पर जारी किया जाएगा
  • डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम का प्रिंटआउट लें

इस तरह जारी किए जाएंगे स्कोरकार्ड

बता दें 7 मार्च, 2023 को परिणामों की घोषणा करेंगे। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवार केवल 11 मार्च, 2023 से ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, सीईईडी 2023 स्कोर कार्ड 13 जून, 2023 के बाद डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा और इसकी हार्ड कॉपी किसी भी उम्मीदवार को नहीं भेजी जाएगी।

पार्ट-ए अंक उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे जो परीक्षा में सफलतापूर्वक उपस्थित हुए हैं और पार्ट-बी अंक केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक रैंक मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ