CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साफ कर दिया है कि जिन्होंने कक्षा 10 में Basic Mathematics (कोड 241) चुना था, वे चाहें तो कक्षा 11वीं में Standard Mathematics (कोड 041) पढ़ सकते हैं।
सीबीएसई ने साल 2019-20 से कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए मैथ के दो लेवल शुरू किए थे – Basic और Standard। इसका उद्देश्य यह था कि जो छात्र मैथ को आगे नहीं पढ़ना चाहते, वे Basic Math लें, जबकि जो छात्र आगे मैथ पढ़ना चाहते हैं, वे Standard Math का चयन करें।
हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण बोर्ड ने कुछ छूट दी और Basic Math लेने वाले छात्रों को भी 11वीं में Standard Math पढ़ने की अनुमति दी गई। अब CBSE ने यह छूट 2025-26 एकेडमिक से भी आगे जारी रखने का फैसला किया है।
CBSE ने अपने बयान में कहा, “जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं में Basic Mathematics (241) लिया था, वे कक्षा 11वीं में Standard Mathematics (041) पढ़ सकते हैं, बशर्ते स्कूल के प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करें कि छात्र में यह विषय पढ़ने की योग्यता और रुचि है।”
आमतौर पर, Basic Math लेने वाले छात्र आगे चलकर Applied Mathematics का विकल्प चुनते हैं, लेकिन स्कूल की सहमति के बाद, अब अगर वे चाहें तो Standard Math भी ले सकते हैं।
सीबीएसई ने सभी स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे इस सूचना को छात्रों और अभिभावकों तक जरूर पहुंचाएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि एक बार जब किसी विषय को छात्रों की सूची (List of Candidates – LOC) में दर्ज कर दिया जाएगा, तो उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
बोर्ड ने यह भी बताया कि यह नियम तब तक लागू रहेगा जब तक नई पढ़ाई की स्कीम, जो NCP-SE (नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क) की सिफारिशों पर आधारित होगी, लागू नहीं हो जाती। साथ ही पहले जारी किए गए सर्कुलर (Acad-03/2019, दिनांक 10 जनवरी 2019) की अन्य शर्तें भी लागू रहेंगी।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines