CBSE Result Motivational Story: एक परीक्षा के पीछे स्टूडेंट्स की दिन-रात की मेहनत होती है और उनके लिए रिजल्ट वाला दिन सबसे बड़ा होता है। हाल ही में, CBSE द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के नतीजे अनाउंस कर दिए गए हैं लेकिन इस बीच एक स्टूडेंट ऐसा है जिसपर सबकी नजर पड़ी। स्टूडेंट्स का नाम माधव शरन है और उसने 12वीं बोर्ड 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके पीछे का उनका संघर्ष जानकार आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
आपको बता दें कि माधव एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, पुष्प विहार, नई दिल्ली का स्टूडेंट है जिसकी उम्र 18 साल है। उसे अगस्त 2021 में ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसके बाद वह लगभग दस दिनों तक कोमा में ही रहा।
10वीं के बाद आया ब्रेन हेमरेज
अगस्त 2021 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद से माधव की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए। खतरनाक हाइपर-डेंस ब्रेन हेमरेज के बाद, माधव को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिससे उसके लगभग एक-तिहाई दिमाग पर असर पड़ा। इससे बात करने, समझ, अरिथमेटिक और लिखने जैसे कई काम करने में मुश्किल आने लगी।
जिंदगी और मौत के बीच लड़ी लड़ाई
माधव के पिता दिलीप शरन ने बताया कि उसे कोमा में अस्पताल लाया गया था। पहले सप्ताह तक, जब वह आईसीयू में जीने के लिए लड़ रहा था। इस बात का अच्छे से नहीं पता थी कि क्या वह कमांड्स को समझता है। वह पूरी तरह से बोलना भूल गया था। इतनी मुश्किलों के बावजूद, माधव में काफी प्रोग्रेस देखी गई लेकिन अभी भी वह अच्छे से बोल नहीं पा रहा था और उसके अंग भी अच्छी तरह से काम नहीं कर रहे थे। छह महीने बाद, माधव ने धीरे-धीरे बोलना शुरू किया। जुलाई 2022 में माधव स्कूल फिर से जाने लगा।
माधव ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अंग्रेजी, इतिहास, पोलिटिकल साइंस, फाइन आर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन ली। अब वह पोलिटिकल साइंस में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहता है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Board Result 2024: कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? कैसे चेक करें नतीजे?
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines