CBSE Scholarship 2022: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन किए शुरू, देखें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

cbse single girl child scholarship 2022
Edited By Niharika Gupta

cbse single girl child scholarship 2022
CBSE Single Girl Child Scholarship 2022: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम शुरू किया है। इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी सिंगल गर्ल जिन्होंने 2022 में सीबीएसई स्कूलों से कक्षा 10 पास की है और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों से 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं, वे स्कॉलरशिप के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट – www.cbse.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 नवंबर 2022 तक किया जा सकेगा।
स्कूल द्वारा स्कॉलरशिप का फॉर्म का वेरिफिकेशन 21 अक्टूबर से 21 नवंबर 2022 तक किया जाएगा।
इस स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य उन मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करना है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। इस योजना के तहत 11वीं-12वीं के दौरान छात्राओं को दो साल तक 500 रुपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप दी जाएगी।
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए यह आवश्यक है कि छात्रा ने सीबीएसई से संबंध स्कूल से 10वीं और 12वीं परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही यह आवेदन के लिए यह आवश्यक है कि छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो और 10वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो। योग्यता से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्कॉलरशिप के लिंक पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर लें।
सीबीएसई ने कहा कि, “इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देना और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है। ध्यान दें कि स्कॉलरशिप को एक साल के लिए रिन्यू किया जाएगा।”
स्कॉलरशिप को एक वर्ष की अवधि के लिए अपडेट किया जाएगा, यानी कक्षा 11 के सफल समापन और छात्र ने कक्षा 11 में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और कक्षा 12 में प्रमोट किया है। कोई ऑफ़लाइन आवेदन / अनुरोध की हार्डकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: