Live Updates
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2025: IVRS से परिणाम जांचने का तरीका
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 को जानने के लिए एक और तरीका है IVRS (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम)। इस तरीके से छात्र अपना परिणाम फोन पर सुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें 24300699 नंबर डायल करना होगा और इसके पहले अपने क्षेत्र का कोड डालना होगा। उदाहरण के लिए अगर आप दिल्ली से हैं, तो दिल्ली का कोड पहले डालें, फिर यह नंबर डायल करें। ध्यान रखें कि जो परिणाम मिलेगा, वह अस्थायी होगा। असली मार्कशीट छात्रों को अपनी स्कूल से मिलेंगी।
CBSE 2025 बोर्ड परीक्षा: छात्रों की संख्या और विषयों की जानकारी
CBSE 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2025 में कुल 42.72 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। 10वीं के एग्जाम में 24.12 लाख छात्र-छात्राएं बैठे, जो 84 अलग-अलग विषयों में परीक्षा दी। वहीं 12वीं के एग्जाम में 17.88 लाख छात्र-छात्राएं बैठे, जो 120 विषयों में शामिल हुए। यह दिखाता है कि हर साल लाखों बच्चे इस परीक्षा में भाग लेते हैं, जो उनके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।
CBSE Result 2025: क्या मिलते हैं ग्रेस मार्क्स?
अगर कोई बच्चा CBSE की परीक्षा में 33 प्रतिशत अंक ले आता है, तो वह पास माना जाता है। लेकिन अगर कोई बच्चा 1 या 2 नंबर से रह जाता है, तो CBSE कभी-कभी उसे "ग्रेस मार्क्स" यानी मदद के लिए थोड़े नंबर दे देती है। इससे वह बच्चा भी पास हो सकता है। यह नंबर देना जरूरी नहीं होता, लेकिन कभी-कभी बोर्ड यह फैसला लेता है ताकि बच्चों का साल खराब न हो। यह फैसला CBSE अपने नियमों और हालात देखकर करती है।
CBSE ने रिजल्ट के बाद के लिए नया नियम बनाया
CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए एक नया नियम बनाया है। अब अगर किसी बच्चे को लगता है कि उसके नंबर ठीक से नहीं आए हैं या उसकी कॉपी सही से नहीं जांची गई है, तो वह पहले अपनी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की फोटो कॉपी मंगवाएगा। इसका मतलब यह है कि अब बच्चे सीधे अपने नंबर दोबारा जांचने (Verification) या फिर से जांच कराने (Re-evaluation) के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। सबसे पहले उन्हें अपनी कॉपी की फोटो कॉपी मंगवानी होगी, ताकि वे देख सकें कि गलती कहां हुई है। जब बच्चा अपनी कॉपी देख लेगा और उसे लगेगा कि सच में कोई गलती हुई है तभी वह नंबर दोबारा जांचने या फिर से जांच कराने के लिए आवेदन कर सकेगा। CBSE ने यह नियम इसलिए बनाया है ताकि सारी प्रक्रिया साफ-सुथरी और सही तरीके से हो। इससे बच्चों को खुद अपनी कॉपी देखने का मौका मिलेगा और वे सोच-समझकर अगला कदम उठा सकेंगे।
मार्कशीट कैसे करें सत्यापित?
CBSE Results 2025 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्र अपनी मार्कशीट कैसे सत्यापित करें? जानें क्या करना पड़ेगा...
सबसे पहले छात्र को अपना नाम, सब्जेक्ट वाइज मार्क, कुल स्कोर, ग्रेड और पास स्टेटस चेक करना होगा। अगर कुछ भी गलत लगता है, तो सही करने के लिए तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।
जानें कम्पार्टमेंट एग्जाम का नियम
CBSE Results 2025 LIVE: सीबीएसई कक्षा 10वीं में अगर कोई छात्र किसी भी विषय में फेल होते हैं तो कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ेगी। दो विषयों में फेल होने वाले छात्र जुलाई या अगस्त में होने वाली कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना आवश्यक है।
क्या है सीबीएसई पासिंग क्राइटेरिया?
CBSE Results 2025 LIVE: सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्डर लिंक मामलों में बोर्ड के डिस्क्रेशन पर ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं।
डिजिलॉकर से भी मिलेगी मार्कशीट
CBSE Results 2025 LIVE: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्र डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से भी अपनी प्रोविजनल मार्कशीट एक्सेस कर सकेंगे। जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1: डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएँ या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप खोलें।
स्टेप 2: अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
स्टेप 3: 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' की साइट पर जाएं।
स्टेप 4: CBSE 10th-12th result चुनें और अपना रोल नंबर और जन्म तिथि रजिस्टर करें।
स्टेप 5: आपके सामने आपकी मार्कशीट दिख जाएगी और डाउनलोड कर लें।
जानें क्या होता है CBSE ग्रेडिंग सिस्टम?
CBSE Results 2025 LIVE: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्र ग्रेडिंग सिस्टम का उपयोग करके अपना ग्रेड चेक कर सकते हैं।
1. CBSE ग्रेडिंग सिस्टम का उपयोग करके छात्रों का इवैलुएट करता है ।
2. उच्चतम ग्रेड A1, 91 से 100 अंकों के बीच के स्कोर के लिए दिया जाता है।
3. 33 से कम अंक के लिए दिया गया E ग्रेड यह दर्शाता है कि छात्र ने परीक्षा पास नहीं की है।
SMS के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें?
CBSE Results 2025 LIVE: CBSE 10th-12th के छात्र मोबाइल से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं इसके लिए छात्र CBSE 10th-12th रिजल्ट टाइप करें और अपना रोल नंबर इस नंबर 7738299899 पर भेजें। आपकी मार्कशीट सीधे आपके मोबाइल नंबर पर डिस्प्ले हो जाएगी।
इन वेबसाइट पर देख पाएंगे रिजल्ट
CBSE Results 2025 LIVE: सीबीएसई के 10वीं-12वीं के छात्र इन चारों वेबसाइट पर लॉगिन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
1. CBSE.gov.in
2. results.cbse.nic.in
3, डिजिलॉकर.gov.in
4. उमंग.gov.in
कब हुए थे 10वीं-12वीं के एग्जाम?
CBSE Results 2025 LIVE: 10th-12th की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू हुईं थीं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को जाकर समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुईं। बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं कक्षाओं के लिए 42 लाख से अधिक छात्र CBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। ताजा अपडेट के अनुसार, 42 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार इस हफ्ते के अंत में खत्म हो सकता है। 12 या 13 मई को बोर्ड दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड रिजल्ट को लेकर आज के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines