CBSE Class 10, 12 Results 2023:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
छात्र डिजीलॉकर और उमंग ऐप के अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर अपना सीबीएसई रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ये नतीजे IVRS और SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम 2023 की तारीख और समय छात्रों के साथ जल्द ही साझा किया जाएगा।
जानें कब तक जारी होंगे परिणाम
मीडिया रिपोर्ट्स सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 11 मई यानी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स
सीबीएसई ने छात्रों के डिजिलॉकर खातों को सक्रिय करने के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन जारी किया है, जिसे स्कूल अपने LOC क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके digilocker.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को अपने सुरक्षा पिन का उपयोग करना होगा, अपने खातों को सक्रिय करना होगा, ताकि परिणाम घोषित होने के बाद वे अपनी डिजिटल कॉपी और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट के दिन, छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि का उपयोग सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 के अपडेट चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन घोषित किए जाने की उम्मीद है।
CBSE Class 10, 12 Results 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगइन विंडो दिखाई देगी।
- सीबीएसई कक्षा 10 या 12 का रोल नंबर दर्ज करें।
- संबंधित कक्षा, 10 या 12 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आगे के संदर्भ के लिए सीबीएसई कक्षा 10 और 12 परिणाम 2023 डाउनलोड करें।
2022 में, लगभग 20 लाख छात्र कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। 2022 के लिए, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2022 द्विभाजित प्रारूप में आयोजित की गई थी जिसका अर्थ है नवंबर-दिसंबर में टर्म 1 परीक्षा और मई-जून में टर्म 2 परीक्षा। बोर्ड ने दोनों टर्म के मार्क्स को मिलाकर ही रिजल्ट घोषित किया। 2022 में, कुल पास प्रतिशत 2020 में 91.46% और 2019 में 91.10% की तुलना में 94.40 प्रतिशत था।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines