खबर की मुख्य बातें:-
- CBSE जल्द ही कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है.
- रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG App पर स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
- दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी.
- करीब 6.7 लाख छात्रों ने दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन किया, जिनमें अधिकांश ने अंक सुधारने के लिए परीक्षा दी.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है. बीते कई दिनों से छात्र और अभिभावकों का यही सवाल है कि आखिर 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा? बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई तय तारीख या समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि नतीजे किसी भी वक्त लाइव हो सकते हैं. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से सावधान रहें और ताजा अपडेट के लिए सिर्फ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा रखें. जैसे ही परिणाम घोषित होगा, सभी छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप की मदद से आसानी से देख सकेंगे.
छात्रों को मिला अंक सुधारने और साल बचाने का सुनहरा मौका
आपको बता दें कि इस साल सीबीएसई ने पहली बार दसवीं के छात्रों के लिए एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की अनोखी व्यवस्था लागू की थी. इसी कड़ी के तहत दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 के बीच सफलतापूर्वक किया गया था. इस नई प्रणाली का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जिन छात्रों को लगता है कि पहली परीक्षा में वह अच्छा नहीं कर पाएं, और उन्हें दोबारा मौका मिले तो अच्छा कर सकते हैं, तो उन छात्रों के लिए यह व्यवस्था काफी लाभदायक साबित होगी. इससे छात्रों को अपने नंबर सुधारने के लिए पूरा एक साल इंतजार नहीं करना पड़ता है. इसके साथ ही, जिन छात्रों की पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट आई थी, उन्हें भी इसी साल दोबारा परीक्षा देकर अपना कीमती समय बचाने और आगे की पढ़ाई जारी रखने का बेहतरीन अवसर मिला है.
करीब 6.7 लाख छात्र-छात्राओं ने नई परीक्षा प्रणाली पर जताया भरोसा
सीबीएसई के इस छात्र-हितैषी फैसले को देशभर के विद्यार्थियों ने बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपनाया है, जिसका अंदाजा रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों से साफ लगाया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, इस बार आयोजित हुई दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल मिलाकर करीब 6.7 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था. इसमें से लगभग 5.25 लाख छात्र ऐसे थे जो अपनी पहली परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं थे और नंबर सुधारने (Improvement) के लिए मैदान में उतरे थे, जबकि 85 हजार से ज्यादा बच्चों ने कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए पंजीकरण कराया था. यह आंकड़े साफ करते हैं कि नई दो-परीक्षा प्रणाली छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने में काफी मददगार साबित हो रही है.
मोबाइल या कंप्यूटर पर ऐसे आसानी से चेक करें अपना स्कोरकार्ड
दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी छात्र बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in को ओपन करें.
- होमपेज पर आपको ‘CBSE 10th Secondary Board Result 2026′ का सीधा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब खुले नए क्रेडेंशियल पेज पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (DOB) और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन ध्यानपूर्वक भरें.
- सभी जरूरी जानकारियां सही-सही दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए ‘सब्मिट’ (Submit) बटन पर क्लिक कर दें.
- बटन दबाते ही आपका रिजल्ट और विषयवार नंबर स्क्रीन पर आ जाएंगे, जिसे डाउनलोड करके आप भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं.
- बता दें कि दूसरी 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आप डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप की मदद से आसानी से देख सकेंगे.
मुख्य निष्कर्ष:- CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा प्रणाली छात्रों के लिए बड़ा राहतभरा कदम साबित हो रही है. इससे छात्रों को उसी शैक्षणिक सत्र में अपने मार्क्स सुधारने और कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने का अतिरिक्त अवसर मिलता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और किसी भी अफवाह या फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें.
यह भी पढ़ें:Delhi Private School Fee Hike Rule: अब मनमानी फीस नहीं बढ़ा सकेंगे राजधानी के प्राइवेट
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines