CBSE 10th Result 2026: cbseresults.nic.in पर कब जारी होगा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

सीबीएसई बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करेगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज कर आसानी से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

Cbse 10th Second Board Result 2026

CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब आएग. (Image: AI/CBSE)

विज्ञापन

खबर की मुख्य बातें:-

  • CBSE जल्द ही कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है.
  • रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG App पर स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
  • दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी.
  • करीब 6.7 लाख छात्रों ने दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन किया, जिनमें अधिकांश ने अंक सुधारने के लिए परीक्षा दी.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है. बीते कई दिनों से छात्र और अभिभावकों का यही सवाल है कि आखिर 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा? बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई तय तारीख या समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि नतीजे किसी भी वक्त लाइव हो सकते हैं. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से सावधान रहें और ताजा अपडेट के लिए सिर्फ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा रखें. जैसे ही परिणाम घोषित होगा, सभी छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप की मदद से आसानी से देख सकेंगे.

विज्ञापन

छात्रों को मिला अंक सुधारने और साल बचाने का सुनहरा मौका

आपको बता दें कि इस साल सीबीएसई ने पहली बार दसवीं के छात्रों के लिए एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की अनोखी व्यवस्था लागू की थी. इसी कड़ी के तहत दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 के बीच सफलतापूर्वक किया गया था. इस नई प्रणाली का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जिन छात्रों को लगता है कि पहली परीक्षा में वह अच्छा नहीं कर पाएं, और उन्हें दोबारा मौका मिले तो अच्छा कर सकते हैं, तो उन छात्रों के लिए यह व्यवस्था काफी लाभदायक साबित होगी. इससे छात्रों को अपने नंबर सुधारने के लिए पूरा एक साल इंतजार नहीं करना पड़ता है. इसके साथ ही, जिन छात्रों की पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट आई थी, उन्हें भी इसी साल दोबारा परीक्षा देकर अपना कीमती समय बचाने और आगे की पढ़ाई जारी रखने का बेहतरीन अवसर मिला है.

करीब 6.7 लाख छात्र-छात्राओं ने नई परीक्षा प्रणाली पर जताया भरोसा

सीबीएसई के इस छात्र-हितैषी फैसले को देशभर के विद्यार्थियों ने बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपनाया है, जिसका अंदाजा रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों से साफ लगाया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, इस बार आयोजित हुई दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल मिलाकर करीब 6.7 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था. इसमें से लगभग 5.25 लाख छात्र ऐसे थे जो अपनी पहली परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं थे और नंबर सुधारने (Improvement) के लिए मैदान में उतरे थे, जबकि 85 हजार से ज्यादा बच्चों ने कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए पंजीकरण कराया था. यह आंकड़े साफ करते हैं कि नई दो-परीक्षा प्रणाली छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने में काफी मददगार साबित हो रही है.

विज्ञापन

मोबाइल या कंप्यूटर पर ऐसे आसानी से चेक करें अपना स्कोरकार्ड

दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी छात्र बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in को ओपन करें.
  • होमपेज पर आपको ‘CBSE 10th Secondary Board Result 2026′ का सीधा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब खुले नए क्रेडेंशियल पेज पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (DOB) और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन ध्यानपूर्वक भरें.
  • सभी जरूरी जानकारियां सही-सही दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए ‘सब्मिट’ (Submit) बटन पर क्लिक कर दें.
  • बटन दबाते ही आपका रिजल्ट और विषयवार नंबर स्क्रीन पर आ जाएंगे, जिसे डाउनलोड करके आप भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं.
  • बता दें कि दूसरी 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आप डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप की मदद से आसानी से देख सकेंगे.

मुख्य निष्कर्ष:- CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा प्रणाली छात्रों के लिए बड़ा राहतभरा कदम साबित हो रही है. इससे छात्रों को उसी शैक्षणिक सत्र में अपने मार्क्स सुधारने और कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने का अतिरिक्त अवसर मिलता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और किसी भी अफवाह या फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ