CBSE Result 2023: जल्द जारी हो सकते हैं 10वीं और 12वीं के परिणाम, SMS के जरिए ऐसे कर सकेंगे चेक

Kerala SSLC 10th Result 2023

Kerala SSLC 10th Result 2023

CBSE 10th 12th result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस महीने 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से सीबीएसई रिजल्ट 2023 की तारीख और समय पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। सीबीएसई परिणाम जारी करने की सही तारीख और समय की घोषणा जल्द की जाएगी।

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद विभिन्न आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे, जिनमें results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, और digilocker.gov.in शामिल हैं। ऑनलाइन विकल्पों के अलावा, छात्र उमंग ऐप, डिजिलॉकर ऐप, एसएमएस सेवा, आईवीआर और परीक्षा संगम के माध्यम से भी अपने परिणाम देख सकते हैं।

इन डिटेल्स के साथ कर सकेंगे लॉगिन

इस साल, कुल 38,83,710 छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 21,86,940 कक्षा 10 और 16,96,770 कक्षा 12 के छात्र हैं। छात्र रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने अंक देख सकते हैं।

CBSE result 2023: ऐसे करें चेक

  • सीबीएसई की दूसरी साइट की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें या अकाउंट में लॉग इन करें।
  • रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • 10वीं, 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।

SMS ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • अपने फ़ोन पर मैसेज एप्लिकेशन खोलें।
  • अब मैसेज टाइप करें- cbse10 <स्पेस> रोल नंबर।
  • इसके बाद सीबीएसई द्वारा दिए गए फोन नंबर पर टेक्स्ट भेजें।
  • 10वीं का रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 15 फरवरी, 2023 को शुरू हुई थी। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 को समाप्त हुईं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुईं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ