CBSE Class 10, 12 Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपने तय समय में सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 की घोषणा करेगा। परिणामों की घोषणा से पहले, सीबीएसई सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 के समय की तारीख की घोषणा करेगा।
जाने कब आएगा सीबीएसई का रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। CBSE अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर का उपयोग करना होगा, जोकि उनके एडमिट कार्ड में दर्ज है।
बता दें कि इस साल सीबीएसई ने 21.86 लाख छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। दूसरी तरफ, कक्षा 12 के 16.96 लाख स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 5 मार्च तक किया गया था।
मोबाइल पर रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक
मोबाइल पर छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए DigiLocker और UMANG एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in पर जा सकते हैं।
BSE Class 10, 12 Result 2023: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- कक्षा 10 या कक्षा 12 के प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक का चयन करें।
- वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- परिणाम डाउनलोड करें और देखें।
- भविष्य के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
यहां देखें पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड
- -26 जुलाई- सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम 2022।
- -30 जुलाई- सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2021।
- -13 जुलाई- सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2020।
- -2 मई-सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2019।
- -26 मई-सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2018।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines