CBSE Result 2023 Live Update: सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, यहां देखें कब आ सकता है परिणाम
Edited By Niharika Gupta

Kerala SSLC 10th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Kerala SSLC 10th Result 2023
CBSE Class 10, 12 Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपने तय समय में सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 की घोषणा करेगा। परिणामों की घोषणा से पहले, सीबीएसई सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 के समय की तारीख की घोषणा करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। CBSE अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर का उपयोग करना होगा, जोकि उनके एडमिट कार्ड में दर्ज है।
बता दें कि इस साल सीबीएसई ने 21.86 लाख छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। दूसरी तरफ, कक्षा 12 के 16.96 लाख स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 5 मार्च तक किया गया था।
मोबाइल पर छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए DigiLocker और UMANG एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in पर जा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: