CBSE Board Exam 10 th, 12 th Date Sheet 2024 Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल यानी 2024 में फरवरी-अप्रैल में कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। किसी भी समय बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी हो सकता है। बता दें कि बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर अंतिम परीक्षाओं की डेटशीट घोषणा करेगा। वहीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें पहले ही घोषित की जा चुकी हैं।
15 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
बता दें कि सीबीएसई ने पुष्टि की है कि 2024 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। बाद में, बोर्ड ने बताया कि ये परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल, 2024 तक समाप्त होने की उम्मीद है। सीबीएसई आमतौर पर परीक्षा से लगभग एक से डेढ़ महीने पहले डेट शीट या टाइम टेबल जारी करता है।
यह भी पढ़ें- ICSE Board Exam ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा शेड्यूल किया जारी
ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
1. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद 10वीं और 12वीं टाइम टेबल 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने टाइम टेबल की एक पीडीएफ खुल जाएगी।
4. छात्र इस पीडीएफ को चेक करने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें– UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी
पिछली बार 21 मार्च को समाप्त हुईं परीक्षा
2023 में, सीबीएसई डेटशीट दिसंबर में जारी की गई थी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुईं। जहां कक्षा 10 की अंतिम परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं, वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त हुई थीं, जिसके लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एग्जाम हुआ।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines