Niharika Gupta
Read More
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र 2023 जारी करने की उम्मीद है। सीबीएसई कक्षा 10, 12 डेट शीट 2023 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर उपलब्ध होगी। बोर्ड 15 फरवरी, 2023 से कक्षा 10, 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा।
सीबीएसई डेट शीट 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एक ही दिन जारी की जाएगी। छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध कराए गए सीबीएसई सैंपल पेपर्स 2022-23 का उपयोग करना चाहिए।
सभी 10वीं और 12वीं के छात्र ध्यान दें कि प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से शुरू होगी वहीं थ्योरी परीक्षा (CBSE 10th, 12th Exam 2023) 15 फरवरी से शुरू होगी। किसी भी तरह की कोई जानकारी या अपडेट के लिए वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें। टाइम टेबल (CBSE 10th,12th Exam 2023 Time table) डाउनलोड करने के लिए नीचे वेबसाइट की लिस्ट को चेक करें।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2023) में भाग लेने के लिए करीब 34 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है। आपको जानकारी दे दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 एक ही टर्म में आयोजित की जाएगी। दो साल बाद सीबीएसई 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 100 प्रतिशत सिलेबस के साथ आयोजित करेगा। हालांकि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्रश्न पत्रों में क्रमशः 40 प्रतिशत और 30 प्रतिशत योग्यता आधारित प्रश्न होंगे।
बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए सैंपल पेपर होस्ट कर रही है। छात्र यह भी ध्यान दें कि इससे पहले ही बोर्ड ने 8 दिसंबर को प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटरनल परीक्षा आदि के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि प्रैक्टिकल परीक्षा किसी भी हाल में मिस न करें क्योंकि इसके बाद उन्हें अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।