CTET 2023 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2023) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल सीबीएसई द्वारा इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है और अब इसका रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
CTET 2023 Result कब होगा जारी ?
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम फरवरी के अंत तक जारी होने की उम्मीद है, जबकि कुछ इसे मार्च 2023 में जारी करने के लिए मान रहे हैं। हालांकि, सीबीएसई ने कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है कि परिणाम कब घोषित किए जाएंगे। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसका रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे जारी होते ही चेक कर सकते हैं।
सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। इसकी आंसर की 14 फरवरी 2023 को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2023 थी।
CTET Result 2023: सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें
-सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
– लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
–
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
CTET Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines