Niharika Gupta
Read More
CBSE CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) दिसंबर में सीटीईटी 2022 आयोजित करेगा। बोर्ड जल्द ही डेट शीट जारी करेगा। इसके अलावा, सीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर शुरू होने की संभावना है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक नोटिस नहीं आई है।
पिछले साल के सूचना के अनुसार CTET के पेपर 1 में 5 खंड हैं, जिसमें 150 अंकों के लिए 150 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं:
(i) बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य): 30 MCQ, 30 अंक
(ii) भाषा I (अनिवार्य): 30 MCQ, 30 अंक
(iii) भाषा II: (अनिवार्य): 30 MCQ, 30 अंक
(iv) गणित: 30 MCQ, 30 अंक
(v) पर्यावरण अध्ययन: 30 MCQ, 30 अंक
कुल: 150 एमसीक्यू, 150 अंक
पेपर 2 में भी 5 खंड हैं, जिसमें 150 अंकों के लिए 150 MCQ हैं:
(i) बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य): 30 MCQ, 30 अंक
(ii) भाषा I (अनिवार्य): 30 MCQ, 30 अंक
(iii) भाषा II (अनिवार्य): 30 MCQ, 30 अंक
(iv) गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए): 60 MCQ, 60 अंक, या
(v) सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए): 60 बहुविकल्पीय प्रश्न, 60 अंक
*किसी अन्य शिक्षक के लिए – या तो (IV) या (V)
कुल 150 MCQ, 150 अंक
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।