CBSE CTET 2022 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू होने वाली है। बोर्ड ने 28 और 29 दिसंबर, 2022 को होने वाली सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हॉल टिकट सीबीएसई की वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। .
इस साल सीटीईटी 2022 के लिए इस साल कुल 32.45 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सीटीईटी परीक्षा 28 और 29 दिसंबर, 2022 को 74 शहरों में दो पालियों में 243 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 2,59,013 उम्मीदवारों के आने की उम्मीद है।
और पढ़िए – सीएस फाउंडेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड
CBSE CTET 2022 Exam Date
इस वर्ष, परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो अलग-अलग हिस्सों में आयोजित की जाएंगी, पहली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। और दूसरा हाफ दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
आपको बता दें कि सीटीईटी की मान्यता अब सात साल की बजाय आजीवन कर दी गई है। सीटीईटी का आयोजन दिसंबर माह में सीबीटी मोड में 20 भाषाओं में होगा। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
CBSE CTET 2022 Admit Card Direct Link to Download
और पढ़िए – दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी एनसीडब्ल्यूईबी तीसरी प्रवेश लिस्ट आज करेगा जारी, यहां देखें प्रोसेस
CBSE CTET 2022 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “डाउनलोड प्रीडमिट कार्ड सीटीईटी दिसंबर 2022” पर क्लिक करें।
- विवरण के साथ लॉग इन करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीटीईटी न्यूनतम अंक
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत लाना जरूरी है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
14 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 day agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines