CBSE Compartment Exams 2022: 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आज से शुरू, केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान

Assam HS 12th Result 2023

CBSE Compartment Exams 2022: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा (CBSE Compartment Exam 2022) आज यानि 23 अगस्त 2022 से शुरू हो रही है। ये परीक्षा 29 अगस्त 2022 तक चलेगी।

सीबीएसई द्वारा आयोजित ये परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी वहीं दोपहर 12: 30 बजे खत्म होगी। छात्रों को इस परीक्षा के दौरान कई गाइडलाइंस का भी पालन करना होगा।

CBSE Compartment Exams 2022 Guidelines: छात्रों को इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

– छात्रों को केंद्र पर मास्क पहनना अनिवार्य है।

– केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।

– केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है।

– परीक्षा केंद्र पर ट्रांसपारेंट बोतल ले जाने की अनुमति है।

– छात्रों को एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट घोषित किया गया था। इस परीक्षा में 94 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं एक या दो सबजेक्ट में फेल हुए छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ